Tuesday, March 3, 2020

प्रशांत किशोर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, जज ने पुलिस से केस डायरी मांगी; कंटेंट चोरी करने का मामला

पटना. जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। जज रुद्र प्रकाश मिश्रा ने पुलिस से केस डायरी मांगी। मामले की सुनवाई के लिए सेशन जज को मुकदमा ट्रांसफर कर दिया गया। एडीजे-12 अब इस केस की सुनवाई करेंगे। अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।

प्रशांत पर कार्यक्रम 'बात बिहार की' के लिए कंटेंट चोरी करने का आरोप है। मोतिहारी के रहने वाले इंजीनियर शाश्वत गौतम ने 27 फरवरी को प्रशांत और ओसामा के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों के खिलाफ धारा 406 और 420 यानी धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया गया है।

शाश्वत ने कंटेंट के संबंध में पुलिस को सबूत भी सौंपे

प्रशांत पर केस दर्ज कराने वाले शाश्वत गौतम पहले कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं। शाश्वत ने उस सम'बिहार की बात' नाम से एक प्रोजेक्ट बनाया था, जिसे भविष्य में लॉन्च करने की तैयारी थी। इसी बीच शाश्वत के साथ काम करने वाले युवक ओसामा ने इस्तीफा दे दिया। ओसामा पटना यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है। वह स्टूडेंट यूनियन का चुनाव भी लड़ चुका है। आरोप है कि ओसामा ने ही कार्यक्रम का सारा कंटेंट प्रशांत किशोर को सौंपा। प्रशांत ने इसे अपनी वेबसाइट पर डाल दिया। शाश्वत ने इस बारे में पुलिस को कुछ सबूत भी सौंपे हैं।

निष्पक्ष जांच हो: प्रशांत किशोर
प्रशांत ने इस मुद्दे पर कहा- एक आदमी ने 2 मिनट का प्रचार पाने के लिए यह सब किया है। जो भी जांच एजेंसियां हैं, उन्हें स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रशांत ने 20 जनवरी को कार्यक्रम 'बात बिहार की' लॉन्च किया था। प्रशांत के इस अभियान से कुछ घंटों के भीतर ही 3 लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए थे। प्रशांत ने कहा था कि इस मुहिम के जरिए बिहार को बदलने की चाहत रखने वाले युवाओं को जोड़ा जाएगा। अगले 100 दिनों के भीतर इस अभियान से 10 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

पांच हॉर्टीकल्चर कॉलेज बनाए जाएंगे
बजट में बेमेतरा, जशपुर, धमतरी और अर्जुंदा, बालोद में हॉर्टीकल्चर कॉलेज और लोरमी में एग्रीकल्चर यूनिविर्सिटी बनाए जाने की घोषणा भी की है। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर कॉलेज में फूड टेक्नोलॉजी शुरू की जाएगी। बेमेतरा और तखतपुर में डेयरी कॉलेज खोलने की घोषणा बजट में की है। इसके साथ ही, धमधा में फिशरीज पॉलिटेक्निक बनाया जाएग। 9 पशु क्लीनिक को अपग्रेड किया जाएगा। 12 नए पशु क्लीनिक और 5 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की स्थापना की जाएगी। संत गुरु घासीदास की जन्मस्थली ग्राम गिरौदपुरी, बलौदाबाजार में गुरुकुल विद्यालय बनाया जाएगा। सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर और तखतपुर में गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्‌टी, नगरनार, तिल्दा में आईटीआई खोले जाएंगे। 

सभी जिले में हर साल युवा महोत्सव होगा
राज्य में 9 पॉलिटेक्निक कॉलेजों का अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रत्येक जिले में हर साल युवा महोत्सव कराया जाएगा। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण गठित किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों के लिए 61 नए छात्रावास खोले जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर हर साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव होगा। पिछड़ा वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान फ्री आवासीय सुविधा के लिए 10 पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनाए जाएंगे। सरगुजा और बस्तर संभाग और कोरबा के लिए जिला संवर्ग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड गठन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment